कांग्रेस का गुजरात में 58 साल बाद कार्यसमिति की बैठक सोनिया, राहुल और प्रियंका शामिल
चुनाव का एलान होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है इसी सिलसिलए में बैठको महा दौर जारी….
इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने ५८ साल बाद गुजरात के अहमदाबाद में दो दिवसीय बैठक बुलाई है। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तय होगी। राजनीति में सक्रिय होने के बाद गुजरात में कांग्रेस महासचिव प्रियंका पहली बार सार्वजनिक रैली को संबोधित कर सकती हैं।
इससे पहले 1961 में भावनगर में हुई थी। बैठक से पहले साबरमती आश्रम में प्रार्थना सभा भी रखी गई थी। 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार का नमक कानून तोड़ने के लिए ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी।